होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिया के विजेताओं को किया गया सम्मानित
 
भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिया के विजेताओं को किया गया सम्मानित
Updated: 12/25/2025 8:46:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिया के विजेताओं को किया गया सम्मानित 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती एवं जन्म शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर ग्रीन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान, उनके लोकतांत्रिक मूल्यों, समावेशी सोच और सुशासन की अवधारणा को स्मरण किया गया तथा निबंध लेखन, काव्य पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सांसद रमेश अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष भाजपा (उत्तर) अनिल दिक्षित, जिला अध्यक्ष भाजपा (दक्षिण) शिवराम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. राजेश कुमार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया। जनपद के विद्यालयों में कक्षा 8 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों के मध्य भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एवं सुशासन विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बीएनएसडी इंटर कॉलेज, बेनाझाबर, कानपुर की कक्षा 11 की छात्रा अनुष्का यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज, कानपुर की कक्षा 10 की छात्रा नूर फातिमा को मिला, जबकि तृतीय स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय करबिगवां, सरसौल की कक्षा 8 की छात्रा इशिका ने प्राप्त किया। सान्त्वना पुरस्कार के लिए कानपुर कन्या महाविद्यालय इंटर कॉलेज, किदवई नगर की कक्षा 11 की छात्रा सुकन्या गुप्ता, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, घाटमपुर की कक्षा 8 की छात्रा आदित्य तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय रौतापुर कला, चौबेपुर की कक्षा 11 की छात्रा आराध्या गुप्ता का चयन किया गया। इसी क्रम में महाविद्यालय स्तर पर सुशासन का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें राजकीय महाविद्यालय के लवी शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर सहाय महाविद्यालय की अनन्या तिवारी को द्वितीय तथा वीएसएसडी कॉलेज की सुकृति पांडेय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतिभागियों ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से सुशासन की सामाजिक और लोकतांत्रिक प्रासंगिकता को रेखांकित किया। इसके अतिरिक्त एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की श्रेया सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ए.एन.डी. कॉलेज की सोनिका शर्मा द्वितीय तथा पी.पी.एन. महाविद्यालय की काव्या सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
शैक्षणिक जीवन में प्रेरणा एवं मार्गदर्शन किया
नवप्रवेशित छात्रों हेतु हुआ शैक्षणिक अभिमुखीकरण
विवि में श्रीनिवास रामानुजन जयंती पर राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन
अटल जी की रचित कविताओं पर एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन
आईआईटी कानपुर के 1986 बैच ने 40वीं वर्षगांठ पर कैंपस विकास के लिए ₹11 करोड़ देने का लिया संकल्प
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :