होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  पोषण सुरक्षा हेतु मोटा अनाज (श्री अन्न) का महत्व एवं उपयोगिता पर हुआ प्रशिक्षण
 
पोषण सुरक्षा हेतु मोटा अनाज (श्री अन्न) का महत्व एवं उपयोगिता पर हुआ प्रशिक्षण
Updated: 1/6/2026 8:01:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

पोषण सुरक्षा हेतु मोटा अनाज (श्री अन्न) का महत्व एवं उपयोगिता पर हुआ प्रशिक्षण 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के प्रसार निदेशालय के लाल बहादुर शास्त्री सभागार कक्ष में आज "श्रीअन्न (मिलेट्स):वैज्ञानिक खेती से मूल्य वर्धन तक"विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन निदेशक शोध डॉ आरके यादव के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम  की अध्यक्षता करते हुए निदेशक शोध डॉक्टर आरके यादव ने बताया कि मोटे अनाज (श्री अन्न) गेहूं और चावल की तुलना में सस्ते होने के साथ-साथ उच्च प्रोटीन, फाइबर, विटामिन तथा आयरन आदि की उपस्थिति के चलते पोषण हेतु बेहतर आहार होते हैं।मोटे अनाजों में कैल्शियम और मैग्नीशियम की प्रचुरता होती है।  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के निदेशक शोध डॉ एस के चतुर्वेदी द्वारा ग्रामीण स्तर पर कुपोषण को कम करने तथा पोषक तत्वों की पूर्ति करने के लिए मिलेट्स तथा स्थानीय उत्पादों के पौष्टिक गुणों के साथ-साथ उनकी प्रसंस्करण तकनीकियों को विस्तार से समझाया गया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉ परमेंद्र सिंह ने बताया कि यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली ने 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में मनाने के लिए भारत के प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी। डॉ सिंह ने बताया कि मोटे अनाज के सेवन से कई प्रकार की स्वास्थ्य समास्याओं से निपटा जा सकता है जैसे मधुमेह और मोटापे की समस्या, क्योंकि यह ग्लूटेन युक्त होते हैं और इनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। मोटे अनाज एंटी ऑक्सीडेंट का संपन्न स्त्रोत है। इसमें आयरन की उच्च मात्रा महिलाओं की प्रजनन आयु और शिशुओं में एनीमिया के उच्च प्रसार को रोकने में सक्षम है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सरसौल एवं चंद्रशेखर महिला कृषक समिति की अध्यक्ष डॉक्टर विजय रत्ना तोमर ने बताया कि आर्थिक समस्या की दृष्टि से मोटे अनाज बहुत ही उपयुक्त होते हैं। चूंकि, मोटे अनाज के उत्पादन हेतु निवेश की कम आवश्यकता होती है। अतः ये किसानों के लिए आय के स्थायी स्त्रोत साबित हो सकते हैं। कृषक प्रशिक्षण में विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर नौशाद खान, निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉ विजय कुमार यादव, कृषक समिति के अध्यक्ष श्री बाबू सिंह सहित अन्य ने भी किसानों को संबोधित किया। स्वागत एवं धन्यवाद संबोधन कार्यक्रम आयोजक सचिव डॉक्टर श्वेता यादव द्वारा किया गया।कार्यक्रम में आसपास जनपदों के कृषकों की सक्रिय भागीदारी रही। कृषकों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट प्रसंस्करित उत्पादों के निर्माण में साफ सुथरे उपयोगी उपकरण, श्रीअन्न की वैज्ञानिक, खेती मूल्य वर्धन ,ठंडे, सूखे एवं हवादार स्थान पर उत्पादों का संग्रहण जैसे आदि विशेष ध्यान रखने योग्य बातों के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण दौरान  डॉ महक सिंह,डॉक्टर एम जेड सिद्दीकी, डॉ लोकेंद्र सिंह, डॉ वी के कनौजिया, डॉ विनोद प्रकाश, डॉ भूपेंद्र कुमार सिंह,मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर अरविंद कुमार द्वारा किया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मशाल जुलूस निकाल मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
फुटपाथ अतिक्रमण कर बनी 25 दुकानें पर गरजा बुलडोजर
जागरूकता ही सड़क दुर्घटनाओं से कर सकता है बचाओ
जीवन रक्षा के लिए करें हेलमेट का प्रयोग न कि पुलिस से बचने के लिए
मोबाइल लूट गैंग के तीन शातिर दबोचे,ऑटो समेत माल बरामद
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :