होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  कृषकों की समृद्धि एवं आय दोगुनी करने को लेकर हुई समीक्षा बैठक
 
कृषकों की समृद्धि एवं आय दोगुनी करने को लेकर हुई समीक्षा बैठक
Updated: 1/20/2026 10:19:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कृषकों की समृद्धि एवं आय दोगुनी करने को लेकर हुई समीक्षा बैठक 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सदस्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत किसानों को 11 लाख रुपये तक का ऋण मात्र 3 से 5 प्रतिशत की न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, जिससे किसान आधुनिक तकनीक अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। कुलजीत सिंह ने बताया कि सरकार का लक्ष्य केवल वित्तीय सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि कृषि एवं उससे जुड़े क्षेत्रों में सतत विकास सुनिश्चित करना है। बैठक में मत्स्य पालन से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनका सदस्य द्वारा गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तथा समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।उन्होंने जनपद के किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कृषि, पशुपालन, सिंचाई/नलकूप, मत्स्य पालन एवं उद्यान विभाग से संबंधित सभी योजनाओं का किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, किसानों की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध एवं त्वरित निराकरण किए जाने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्य ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की भी सलाह दी। बैठक में शिवम पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी प्राची पाण्डेय, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) राकेश प्रभाकर, अपर जिला कृषि अधिकारी शिवम सहित मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की मण्डलीय प्रगति की समीक्षा, बैंकों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण में तेजी लाने के निर्
जनकल्याणकारी नीतियों से पारिवारिक विवादों को मिलेगा समाधान : रविन्द्र जायसवाल
राज्यपाल ने राजकीय बाल सुधार गृह (बालिका) का किया निरीक्षण
राज्यपाल ने किया गर्ल्स छात्रावासों का निरीक्षण
वैवाहिक परिचय सम्मेलन में 30 लोगों ने कराया पंजीयन,15 जोड़ों ने जताई सहमति
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :