गुरु की महिमा और सत्संग जीवन के लिए जरुरी : महात्मा सार्थानंद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस मंदिर की तत्वाधान में श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से दुर्गा मंदिर गंगा गंज कालोनी पनकी में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में सभी धर्म जाति व संप्रदाय श्रद्धालु बहनों भाइयों को संबोधित करते हुए श्री महाराज की शिष्या साध्वी दुर्गा बाई जी, साध्वी दुर्गा बाई जी, साध्वी सावित्री बाई ने सत्संग विचार रखें। प्रयागराज धाम से पधारे महात्मा श्री सार्थानंद जी ने गुरू की महिमा और सत्संग को जीवन के लिए जरूरी बताया कहा कि मानव धर्म अपना कर पूरे विश्व में भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा सकता है अंत में श्री हंस मंदिर प्रभारी साध्वी चंदन बाई जी ने कहा कि मानव केवल रोटी कपड़ा और मकान से ही जीवित नहीं है मानव का आधार उसकी आत्मा है उसका सारा अस्तित्व उसके प्राणों की क्रिया में ही निहित है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेंद्र पाल, सुनिल सिंह, गंगा महेश पांडे, मनीष शुक्ला, राजा राम, उमा देवी, पुष्पा शर्मा, रेनू शुक्ला आदि भक्तों का विशेष योगदान रहा।
|