कैबिनेट मंत्री' ने गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में किया झंडारोहण
- गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवा और समाज समर्पण पर वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। सुबह से ही सरकारी, शैक्षणिक और सामाजिक संस्थानों में झंडा फहराया गया। सड़कों, चौराहों और प्रमुख इमारतों पर तिरंगे की सजावट ने राष्ट्रीय उत्सव का स्वरूप दे दिया। उत्कृष्ट सेवा और समाज के प्रति समर्पण के लिए विशेष योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर उनके साहस, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की सराहना की, साथ ही उन्हें नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में इसी जोश और प्रतिबद्धता के साथ काम करने की प्रेरणा दी।
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में झंडारोहण किया और उपस्थित अधिकारियों व जवानों को संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस की टोलियों ने अनुशासित मार्च पास्ट किया और हर्ष फायरिंग कर राष्ट्रीय पर्व का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। बच्चों ने भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य किया, जिसे देखकर दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए और पूरे कार्यक्रम में खुशियों और देशभक्ति का माहौल बन गया। राजनीतिक गतिविधियों के तहत तिलक हाल से कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस निकालेंगे। हाथों में तिरंगा और पार्टी झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतंत्र के संरक्षण का संदेश देंगे। पूरे शहर में स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरियां और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां हुई।