विष्णु महायज्ञ समापन पर संतों को बांटा कंबल |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के झलोखर गांव में चल रही विष्णु महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति के साथ हो गया। तथा समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। क्षेत्र के झलोखर गांव में ग्रामीणों द्वारा विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया था। एक सप्ताह तक यज्ञ में कथा व्यास अयोध्या से पधारे शिवम जी महाराज ने श्री मद्भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को श्रवण कराया। यज्ञाचार्य बृजेश तिवारी द्वारा पूर्णाहुति के साथ यज्ञ संपन्न कराया। समापन अवसर पर यज्ञ स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम संतो व कन्याओं को भोजन कराया गया। तथा संतो को कंबल देकर विदाई दी गई। इसके बाद भंडारे में आने वाले लोगों को भोजन कराया गया।भंडारे में गांव सहित आपसास के गांवों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री मद्भागवत कथा के यजमान दीपिका व राजकुमार भारद्वाज व यज्ञ के यजमान जयकला व शिरोमणि गर्ग रहे। इस अवसर पर ओमप्रकाश गुप्ता, दीपेंद्र सिंह, प्रज्वल द्विवेदी, अनमोल सिंह,सूर्या सिंह, विराट सिंह, पवन गुप्ता,गिरधर गुप्ता, करन सिंह, लल्लूराम विश्वकर्मा, गुरुचरण श्रीवास, सत्यभूषण दीक्षित,सुशील शुक्ला, गोल्डी श्रीवास्तव,श्रीकांत शुक्ला, शिवम गुप्ता आदि ने मौजूद रहकर सहयोग किया। भंडारा देर शाम तक चलता रहा।