होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  डाकघर एजेंट दंपत्ति गिरफ्तार,करोड़ों की ठगी का आरोप
 
डाकघर एजेंट दंपत्ति गिरफ्तार,करोड़ों की ठगी का आरोप
Updated: 2/2/2026 10:35:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

डाकघर एजेंट दंपत्ति गिरफ्तार,करोड़ों की ठगी का आरोप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। पोस्ट ऑफिस के माध्यम से एक दंपत्ति द्वारा सैकड़ों लोगों के करोड़ों रुपये ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शहर के नारायणपुरवा निवासी आशीष अवस्थी और उसकी पत्नी अनूजा अवस्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने लंबे समय तक डाक एजेंट के रूप में काम करते हुए लोगों से पैसे लेकर उनके रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) खाते तो खुलवा दिए, लेकिन जमा पैसा डाकघर में जमा नहीं कराया। बल्कि फर्जी पासबुक और चेक देकर ग्राहकों को भ्रम में रखा।
मामला लादूश रोड निवासी विनीता सोनकर और उनके पति सौरभ सोनकर की शिकायत पर सामने आया। शिकायत के अनुसार, आशीष अवस्थी और उसके परिवार ने पिछले कई वर्षों से उनके चार आरडी और दो एफडी खाते खुलवाए और लाखों रुपये की मासिक किश्तें नकद वसूलीं। हालांकि, जब एक आरडी खाते की निकासी का समय आया तब परिपक्व राशि का चेक बाउंस हो गया  और डाकघर से जानकारी करने पर  सनसनीखेज खुलासा हुआ,  पता चला कि डाकघर के रिकॉर्ड में या तो बहुत कम राशि जमा थी या खाते ही नहीं थे, जबकि शिकायतकर्ताओं को दी गई पासबुक में फर्जी प्रविष्टियां दर्ज थीं।पैसे वापसी की मांग और कानूनी कार्रवाई की धमकी देने पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता के पति को जातिसूचक गालियां देकर और उनके कार्यालय में जाकर उन्हें तथा उनके कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों का एक गैंग भी सक्रिय बताया जा रहा है।
शिकायतकर्ता की एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आशीष अवस्थी और अनूजा अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आरोपियों की मां नीलम अवस्थी की संलिप्तता और अन्य शिकायतों की भी जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि यह एक बड़े ठगी सिंडिकेट का हिस्सा हो सकता है, जिसने कई नागरिकों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जनसुनवाई के जरिए जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें कराया निस्तारण
बलात्कार मामले में अभियुक्त को बीस वर्ष की कठोर कारावास 25 हजार रुपए लगाया गया जुर्माना
अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अभियुक्त तमंचा समेत गिरफ्तार
सदर विधायक ने रविदास भवन का रिबन काटकर किया उद्घाटन
आत्मनिर्भर बनेंगे दिव्यांग, ऋण व अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :