अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अभियुक्त तमंचा समेत गिरफ्तार |
सुशील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना कुरारा पुलिस द्वारा अभियुक्त राघवेन्द्र उर्फ रघु पुत्र शिवशेर सिंह को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व सचिन उर्फ रामू पुत्र बलराम पाल को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कुरारा में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए न्यायालय भेजा गया।