अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर चेकिंग चलाने के दिए निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस एम कासिम आबिदी के द्वारा थाना कल्याणपुर में आयोजित की समीक्षा गोष्टी समीक्षा गोष्ठी में क्षेत्र के समस्त चौकी प्रभारी सम्मालित हुए गोष्ठी के दौरान डीसीपी वेस्ट द्वारा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने का दिया निर्देश डीसीपी वेस्ट ने वांछित, वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, महिला अपराधों में संवेदनशीलता, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, रात्रि गश्त बढ़ाने, तथा कानून व्यवस्था मज़बूत बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए. साथ ही क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर चेकिंग अभियान चलाने का भी दिया निर्देश. डीसीपी वेस्ट ने निर्देश दिया,जनसुनवाई को प्राथमिकता दें। पीड़ितों के साथ शालीन व्यवहार करें। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी व निष्पक्ष कार्यवाही हर हाल में करें.डीसीपी वेस्ट ने सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रह कर ज़िम्मेदारी से कार्य करने व पुलिस की छवि को पारदर्शी बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया |
|