थाने पहुंचे कारोबारी केके मिश्रा, बेटे को बताया बेगुनाह, पुलिस पर मढ़े गंभीर आरोप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार को हुए लैंबोर्गिनी हादसे ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले में नामजद किए गए तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा के बचाव में उनके पिता खुद मैदान में उतर आए हैं। ग्वालटोली थाने पहुंचे केके मिश्रा ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपने बेटे को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त कार उनका बेटा नहीं चला रहा था। कारोबारी ने दावा किया कि शिवम की हालत काफी नाजुक है और वह इस समय दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है।
ग्वालटोली इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
उनके साथ आए वकील धर्मेंद्र सिंह ने भी पुलिस की जल्दबाजी में की गई कार्रवाई और इंस्पेक्टर पर हुई गाज को लेकर कानूनी सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि ग्वालटोली इंस्पेक्टर संतोष गौड़ को मामले में ढिलाई बरतने और कार चालक की पहचान छिपाने का मौका देने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।