मासिक मूल्यांकन में कानपुर जोन का शानदार प्रदर्शन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान को शासन की प्राथमिकताओं में सर्वाेपरि रखा गया है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु शासन द्वारा जनसुनवाई समाधान प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का सतत अनुश्रवण एवं मूल्यांकन किया जाता है।
पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की मासिक समीक्षा शासन स्तर पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जाती है। इस समीक्षा में शिकायत प्राप्ति से लेकर जांच की निष्पक्षता, निस्तारण की गुणवत्ता तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि तक के सभी पहलुओं का विस्तृत मूल्यांकन किया जाता है। मूल्यांकन के आधार पर थाना प्रभारी से लेकर अपर पुलिस महानिदेशक स्तर तक के अधिकारियों की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग निर्धारित की जाती है।
उक्त प्रक्रिया के अंतर्गत माह जनवरी 2026 के मूल्यांकन में कानपुर जोन ने जनसुनवाई समाधान प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही कानपुर जोन के पर्यवेक्षणाधीन कानपुर परिक्षेत्र, झॉसी परिक्षेत्र* एवं सभी 08 जनपदों कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फतेहगढ़, कन्नौज, झॉसी, जालौन व ललितपुर सहित जोन के अधीन कार्यरत 117 थानों* द्वारा भी उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित किया गया है, जो पुलिस की जवाबदेह, जनोन्मुख एवं परिणामोन्मुख कार्यप्रणाली का स्पष्ट प्रमाण है।जनसुनवाई के क्षेत्र में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु जिन अधिकारियों/थाना प्रभारियों द्वारा अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया गया है, उन्हें कार्यशैली में त्वरित सुधार सुनिश्चित करते हुए के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।