दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में लगा रोजगार मेला 300 छात्राएं शॉर्टलिस्ट
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में 500 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना रहा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में आयोजित इस मेले का आयोजन कॉलेज, प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय, आईआईएफए प्लेसमेंट और एएमपी कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनंता स्वरूप ने कहा कि रोजगार मेला छात्राओं और कंपनियों के बीच सेतु का कार्य करता है और करियर के नए अवसर उपलब्ध कराता है। सहायक सेवायोजन अधिकारी हिमांशु यादव ने छात्राओं को कौशल विकास, नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम ने कहा कि महाविद्यालय छात्राओं को करियर के प्रति जागरूक कर रोजगार के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। रोजगार मेले में एलन हाउस, ब्लिंकिट, एसबीआई लाइफ, श्रीराम फाइनेंस, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सहित 21 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें 300 से अधिक छात्राओं को विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अलका सिंह ने किया। प्लेसमेंट सेल की इंचार्ज क्षमा त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
|