भोले बाबा के भक्तों ने,दूध बेलपत्र और पुष्प के साथ किया नमन
-भंडारा प्रसाद में हजारों की संख्या में उमडा जन सैलाब
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | श्री झूलेलाल शिव मंदिर (13) ब्लाक गोबिंदनगर कानपुर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर में प्रातः 4 बजे से दर्शन करने वाले एवं भोलेनाथ पे जल चढ़ाने वालों का तांता लग गया। सुबह से ही इतनी भीड़ हो गई कि कमेटी के सदस्यों को दर्शन हेतु लाइन लगवानी पड़ी। हर तरफ हर हर महादेव ॐ नमः शिवायः बम बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र ऊँ नमो शिवाय के जयकारों से गूँज उठा प्रसाद वितरण में प्रसिद्ध सिंधी व्यंजन कढ़ी चावल का भंडारा प्रातः 9 बजे कार्यक्रम प्रारंभ हुआ (सब्जी मंडी मंदिर के साथ होने के कारण) प्रसाद लेने वालेभक्तों का तांता लग गया। सेवादारियों ने मिलकर प्रसाद बांटा लगभग 15 हजार लोगों ने भंडारा प्रसाद चखा। इस पावन पर्व पर प्रातः दस बजे रक्तदान भी लगाया गया। आए हुए भक्तों ने ने 85 यूनिट रक्तदान किया। इसी के साथ पिछले छह वर्षों से बराबर चल रहे 68 व राशन वितरण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें लगभग 242 लोगों को मासिक राशन वितरण किया गया। मुख्य अतिथि अजय कपूर के द्वारा रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया।संस्था के अध्यक्ष श्यामलाल मूल चंदानी ने आए हुए विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मान किया कार्यक्रम में मुख्य रूप श्यामलाल मूलचंदानी(अध्यक्ष ) सुरेश कटारिया, महेश मनचंदा, डॉ॰ सुरेश मदान, डॉ सुरेश आहूजा, डॉ अशोक पाहूजा,बंटी सिधवानी, भरत वाधवानी, रमेश राजा खत्री जय भावनानी खूबचंद सोवियत संघी, संजू डाबरानी,नरेश फूलवानी, चंद्रभान मोहनानी,मुरारी लाल चुग, बिहारी लाल बजाज, बलराम कटारिया, अनिल दाबरानी गणेश बजाज,मनोज लालवानी, सुरेश धमीजा, दिनेश कटारिया, विनोद मूर्जनी, मोहन मुकेश,अमित कटारिया, पूरन बजाज, मनोज डब्बू, हरिराम गंगवानी, सुनील अलवानी, लक्ष्मण दास, संजय चुग रहे आदि।