महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली गई नशा मुक्ति जनजागरण यात्रा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। मानव उत्थान सेवा समिति तत्वाधान महाशिवरात्रि के उपलक्ष में नशा मुक्ति जन जागरण यात्रा श्री हंस मंदिर आश्रम से निकाली गई यात्रा का शुभारंभ मंदिर प्रभारी साध्वी चंदनबाई जी,साध्वी मुदिता बाई जी, साध्वी दुर्गा बाई द्वारा किया गया जिसमें सैकड़ो भक्तों ने भाग लिया। यात्रा में भक्तों ने विभिन्न नारे लगाए जैसे देश को बचाना है नशे को बंद करना, जन-जन का यही संदेश नशा मुक्त हो अपना देश, छोड़ो नशा और शराब ना करो अपना जीवन खराब, जीवन में स्वस्थ रहना है नशा को जड़ से मिटाना है,नशे को दूर भगाना है खुश हाली को लाना है, अपनी जिम्मेदारी निभाओ नशे को छोड़कर अपना परिवार बचाओ आदि नारे लगाते हुए यात्रा श्याम नगर के विभिन्न क्षेत्रों भ्रमण करते हुए यात्रा श्री हंस मंदिर में संपन्न हुई। ततपश्चात सत्संग का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेंद्र पाल, गिरधारी लाल गुप्ता, देवेन्द्र उत्तम, रामपाल यादव, यतेंद्र यादव,विवेक राजावत, शमशेर सिंह, अरविंद दुबे, रामसूरत, मिथलेश सोनी, माया दीक्षित आदि भक्तों ने सहयोग किया।
|