जिलाधिकारी ने खेरेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने शिवराजपुर स्थित खेरेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरा कक्ष एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिल्हौर, तहसीलदार बिल्हौर तथा पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
|