अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने महाशिवरात्रि शोभा यात्रा का किया निरीक्षण |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी हमीरपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर द्वारा थाना जरिया क्षेत्र अंतर्गत आयोजित महाशिवरात्रि जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग, संवेदनशील,भीड़भाड़ वाले स्थानों, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की उपस्थिति एवं सतर्कता का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता, शालीन व्यवहार एवं सतत निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।साथ ही, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल, एवं यातायात पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की गई है। सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है।
जनपद पुलिस द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी,कर्मचारीगण मौजूद रहे।