होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  30 वर्षों से बंद पड़ी परंपरा को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जीवित
 
30 वर्षों से बंद पड़ी परंपरा को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जीवित
Updated: 2/28/2026 10:17:00 AM By Reporter-

30 वर्षों से बंद पड़ी परंपरा को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जीवित |
-25 सजी धजी बैलगाड़ियों के साथ दुल्हा पहुंचा दुल्हन का हाथ थामने |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा,हमीरपुर l आधुनिकता के दौर में जहां शादियां डीजे, बैंड-बाजे और चमक-दमक के बीच संपन्न होती हैं, वहीं मौदहा क्षेत्र में एक अनूठी पहल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। यहां करीब 30 वर्षों से बंद पड़ी बैलगाड़ी से बारात निकालने की परंपरा को फिर से जीवित किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा बटोरी।थाना मौदहा क्षेत्र के अंतिम गांव गुड़ा निवासी जागेंद्र द्विवेदी के पुत्र मोहित द्विवेदी की शादी भेड़ी जलालपुर निवासी मोहिनी पाठक के साथ 25 फरवरी को संपन्न हुई। इस विवाह की खास बात यह रही कि बारात पूरी तरह पारंपरिक अंदाज में निकाली गई। सजी-धजी 25 बैलगाड़ियों में करीब 200 बाराती सवार होकर खेतों के रास्ते लगभग तीन किलोमीटर का सफर तय करते हुए फार्म हाउस पहुंचे। बिना किसी शोर-शराबे और आडंबर के यह बारात ग्रामीण संस्कृति की जीवंत मिसाल बनी। विवाह स्थल पर कठघोड़वा नृत्य और लौंडा नाच जैसे पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसने माहौल को और भी सांस्कृतिक बना दिया।
पत्तल में परोसा गया देशी भोजन
बॉक्स इस विवाह समारोह में भोजन व्यवस्था भी पूरी तरह पारंपरिक रही। मेहमानों को पत्तल में बैठाकर सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। खाने में कद्दू, आलू-बैंगन की सब्जी सहित अन्य देसी व्यंजन परोसे गए। तबोरा भजन और महिलाओं द्वारा गाए गए बुंदेलखंडी गीत इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहे। विवाह की रस्में तीन दिनों तक चलीं, जिसमें तिलक, द्वारचार और विदाई की परंपराएं निभाई गईं। खास बात यह रही कि 26 फरवरी को दुल्हन की विदाई भी बैलगाड़ी से ही की गई, जो सभी के लिए यादगार पल बन गया।
परंपरा और प्रकृति को प्राथमिकता
बॉक्स दूल्हे के पिता जागेंद्र द्विवेदी, जो जैविक खेती करते हैं, ने बताया कि वे आधुनिक तरीके से भी शादी कर सकते थे, लेकिन उन्होंने अपनी परंपराओं को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि किसान जीवन में गाय और बैलों का विशेष महत्व है, इसलिए इस शुभ अवसर पर उन्हें सम्मान देना जरूरी समझा गया। उन्होंने यह भी बताया कि विवाह स्थल पर न बिजली थी और न ही पक्की सड़क, फिर भी ग्रामीण संस्कृति को महत्व दिया गया। वहीं दुल्हन के पिता विवेक पाठक ने कहा कि बुजुर्गों से मिली परंपराओं को निभाना ही इस आयोजन का उद्देश्य था। उन्होंने आधुनिक बफे सिस्टम की तुलना में पारंपरिक भोजन व्यवस्था को अधिक सम्मानजनक और कम अपव्ययी बताया। इस अनूठी बारात को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बुजुर्गों ने इसे पुराने समय की याद बताया, जबकि युवाओं के लिए यह एक नया और रोमांचक अनुभव रहा। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसी पहलें नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मंत्री ने किया तिरंगा फहराया कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति द्वार का अनावरण
अनियंत्रित थ्री व्हीलर एक मकान की गैलरी में घुसा मची अफरातफरी
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो किशोरों को टक्कर मारी दी एक मौत दूसरा घायल
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला जांच शुरू
पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :