अनियंत्रित थ्री व्हीलर एक मकान की गैलरी में घुसा मची अफरातफरी |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l सुमेरपुर के मुख्य बस स्टैंड तिराहे पर शुक्रवार दोपहर एक अनियंत्रित आपे (थ्री-व्हीलर) सड़क से नीचे उतरकर सीधे एक मकान की गैलरी में जा घुसा। गनीमत यह रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय एक अनियंत्रित वाहन आपे'शौर्य इलेक्ट्रॉनिक्स' की दुकान के बगल में स्थित एक मकान के प्रवेश मार्ग (गैलरी) में तेजी से अंदर घुस गया। अचानक हुए इस वाकये से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार बीरू गुप्ता ने बताया कि यह महज एक संयोग था कि उस समय दुकान के आसपास कोई ग्राहक खड़ा नहीं था और न ही गैलरी में कोई बैठा था। यदि वहां कोई होता, तो निश्चित रूप से गंभीर चोटें आतीं या जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
|