ई-रिक्शा पलटने से तीन सवारी गम्भीर रूप से ज़ख़्मी |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l कुरारा भौली मार्ग मे रघवा गांव के पास ई रिक्शा पलटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों की मदद से सभी को एंबुलेंस से स्थानीय सीएचसी मे उपचार के लिए लेकर आए जहां चिकित्स्कों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद एक घायल की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। कुरारा भौली मार्ग में रघवा गांव के पास सोमवार को ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार गोविंद 18 वर्ष पुत्र राम सिंह, नीरज 22 वर्ष पुत्र रामकुमार निवासीगण पडूई, प्रहलाद 32 वर्ष पुत्र सुरेश निवासी रघवा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राह हीरो की मदद से एम्बुलेंस से उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी लेकर आया गया है जहां चिकित्स्कों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गोविंदा की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है.
|