चोरी की तीन मोटरसाइकिल समेत अभियुक्त गिरफ्तार |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को तीन चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को शंकरी पीपल से बेतवा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में तौहीद खान (30) पुत्र रहमुद्दीन खान निवासी ग्राम छेड़ी धौहल थाना जलालपुर और कुक्कू कबाड़ी उर्फ रफीक (55) पुत्र जमशीद निवासी खालेपुरा थाना कोतवाली नगर शामिल हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कीं।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेंद्र पाल, कृष्णदेव त्रिपाठी, नवीन त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अनुरुद्ध, कांस्टेबल मोहम्मद तनवीर, कांस्टेबल सुरेंद्र मिश्रा व कांस्टेबल अतुल कुमार (एसओजी) शामिल रहे।