गैस सिलेंडरों की आपूर्ति न हो पाने पर उपभोक्ता परेशान |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर, हमीरपुर l सुमेरपुर कस्बे के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित गैस एजेंसियों में पिछले एक सप्ताह से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे उपभोक्ता परेशान है। ब्लॉक क्षेत्र में विवेक इंण्डेन गैस सुरौली बुजुर्ग, आकाश सोनी इंण्डेन गैस इंगोहटा, हितैषी इंण्डेन छानी में पिछले एक सप्ताह से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति ठप है। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित इन गैस एजेंसियों में कुल 25 हजार उपभोक्ता है। सुरौली बुजुर्ग में 7 हजार, इंगोहटा में 8 हजार, छानी बुजुर्ग में 10 हजार उपभोक्ता है। सुरौली बुजुर्ग में 2 मार्च के बाद आपूर्ति नहीं हुई है। छानी और इंगोहटा में 9 मार्च के बाद आपूर्ति ठप है। इन तीनों एजेंसियों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता शून्य है। इससे उपभोक्ता परेशान है। एजेंसी धारकों ने बताया कि उपभोक्ता सर्वर डाउन होने के चलते बुकिंग भी नहीं कर पा रहे हैं। कस्बे की एचपी गैस एजेंसी में शुक्रवार को गैस नहीं आई गुरुवार को आए सिलेंडरों का वितरण शुक्रवार को किया गया। उपभोक्ता रामदास, गीता, किशन साहू, अरुण कुमार, कमल यादव, रंजीत कुमार, सोनू गुप्ता आदि ने बताया कि बुकिंग नहीं हो रही है सभी नंबर बंद जा रहे हैं हेल्पलाइन में भी फोन नहीं लग रहा है।