कच्चे मकान में लगी आग गृहस्थी जलकर खाक |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर, हमीरपुर l सुमेरपुर कस्बे के हरचंदन तालाब के पास स्थित वार्ड संख्या सात में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात कारणों से एक कच्चे मकान में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।वार्ड निवासी प्रेमचंद पुत्र महादेव साहू ने बताया कि वह दिनभर मजदूरी करने के बाद रात में घर आकर सो गया था। देर रात करीब 12:30 बजे अचानक घर में आग भड़क उठी। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया l पीड़ित ने बताया कि पुत्री कीर्ति की शादी इसी साल करना है। शादी के लिए खरीदा गया दहेज व अन्य सामान भी आग में जल गया। जिससे करीब दो लाख के नुकसान की संभावना है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।