एडीजी जोन ने उ0नि0ना0पु0/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।आज श्री आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा उ0नि0ना0पु0/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की प्रचलित लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन, पूर्णतः पारदर्शी सम्पन्न कराने हेतु जनपद कानपुर देहात के कस्बा अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यिूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को परीक्षा केन्द्रों की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखनें तथा संदिग्ध व्यक्तियों, नकल एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करनें, परीक्षा की निष्प्क्षता एवं शुचिता बनाये रखने हेतु सतत् निगरानी, समन्वय एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये।