होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सिया रघुबर लोचन कमल नयन को पहनाओं वरमाला की धुन पर 18 जोड़े हुए एक दूजे के लिए
 
सिया रघुबर लोचन कमल नयन को पहनाओं वरमाला की धुन पर 18 जोड़े हुए एक दूजे के लिए
Updated: 3/15/2026 7:11:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सिया रघुबर लोचन कमल नयन को पहनाओं वरमाला की धुन पर 18 जोड़े हुए एक दूजे के लिए 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | प्रजापति महासभा  के  द्वारा स्थान दिव्यांशी गार्डेन (बर्रा बाईपास चौराहा) पर 12वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। प्रजापति महासभा का प्रयास है कि समाज में व्याप्त दहेज प्रथा को समाप्त करना है, फिजूल खर्च को रोककर प्रजापति समाज को शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक एवम् राजनैतिक रूप से मजबूत करना है, सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन मुख्य संक्षक सीताराम प्रजापति व रामपाल प्रजापति ने किया और वैण्ड बाजों के साथ बारात दिव्यांशी गार्डेन से सचान चौराहा होते हुए. बर्रा बाईपास चौराहा से होते हुए निकाली गयी। आचार्य सूरजपाल प्रजापति एवम् लक्ष्मण प्रसाद द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण की साथ द्वार-चार सम्पन्न के पश्चात महिला मण्डल की सभी पदाधिकारियों ने दुल्हनों को सजाकर स्टेज में पहुंचाया वर-वधू 18 जोड़े क्रमशः पवन कुमार संग पूजा, अरिमर्दन संग गोल्डी देवी, शिवम् संग नेहा देवी, शिवम् संग पूजा देवी, सतीश कुमार संग पूनम् बीरेन्द्र संग अलका, जय प्रकाश संग रीमा, शिवम् संग अकांक्षा, अनूप कुमार सग आरती देवी, बृजेन्द्र संग शोभा, सन्दीप संग नैन्सी, रामपाल संग दीपाली, अंकित संग आशिकी, विजय पाल संग पूनम, अमन संग आराधना देवी, आकाश कुमार संग जयादेवी, रवि संग नन्दनी, सुमित कुमार संग सुमन, एक दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवन साथी चुना, प्रजापति संगठन के साथ कानपुर के अतिरिक्त अन्य जनपदों से प्रजापति समाज के गणमान्य एवम् सामाजिक लोग व जनपद के  विधायक, सांसद एवम्  राकेश सचान कैबिनेट मंत्री, विधायक अमिताभ बाजपेयी, विधायक अभिजीत सांगा, पूर्व विधायक अजय कपूर,विधायक महेश त्रिवेदी,विधायक सुरेन्द्र नैथानी, पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष वीरसेन यादव एवं नितेन्द्र यादव ने अपना-अपना आर्शीवाद प्रदान करते हुए शुभकामनायें एवं बधाई दी। प्रजापति महासभा कानपुर उ०प्र० के पदाधिकारियों द्वारा वर-वधू को उपहार स्वरूप बेड, गद्दा, तकिया, बेडशीट, गोदरेज अलमारी, अटैची, चांदी की पायल मुकेश वर्मा प्रजापति द्वारा चांदी के मंगल सूत्र, विनोद कुमार प्रजापति द्वारा चांदी की बिछिया, मदन पाल प्रजापति व हरी लाल प्रजापति द्वारा पचहड़ के बर्तन, सूरज प्रजापति द्वारा स्टील की टंकियों, केशव प्रजापति के द्वारा डिनर सेट, श्याम बाबू प्रजापति द्वारा सोने की नाक की कील, राजेश प्रजापति द्वारा दीवाल की घड़ियों, अशोक प्रजापति द्वारा साडियों, इंजीनियर राजाराम प्रजापति द्वारा इलेक्ट्रिक प्रेस, अनूप प्रजापति द्वारा केसरोल, रामकिशोर प्रजापति द्वारा किचेन बाउल सेट आदि उपहार स्वरूप भेंट किये। श्री आसिफ द्वारा निःशुल्क बैण्ड बाजे की व्यवस्था सामूहिक विवाह को मुहैया करायी गयी। भांवर के दौरान सभी 18 जोड़ों ने आतंकवाद के खिलाफ आखिरी आहूति देते हुए सात फेरे लिये संगठन द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वल्पाहार एवम् भोजन आदि की व्यवस्था की गयी, सभी अतिथियों ने मंच पर अपने-अपने विचार समाजोत्थान पर व्यक्त किये।इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, पूर्वमंत्र रमेश चन्द्र प्रजापति, उपजिलाधिकारी सतपाल प्रजापति, रामप्रकाश प्रजापति, अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, प्रमुख महासचिव मदनपाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष रोहित प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा प्रजापति, राजीव चक्रवर्ती प्रजापति, हरी लाल प्रजापति, दीनदयाल एडवोकेट, राजेश प्रजापति, राजाराम प्रजापति, हरिश्चन्द्र प्रजापति, अनूप प्रजापति, आकाश, अशोक कुमार, हरीचन्द, डा० शिवकिशोर, भुल्लन, जवाहरलाल, शिव, बृजमोहन, कालीप्रसाद, हरीशंकर, इंद्रपाल, शैलेष, शिवशंकर, ३० रवीन्द्र शिवलाल, नन्दकिशोर राजकुमार, आलोक, शिवनारायन, सुनील, युवा मण्डल अध्यक्ष शोभित प्रजापति, वैभव प्रजापति, दीपक, पिन्टू, मोन्टी, विवेक, संजय, सुनील, अनूप, मोहित, राहुल, सतीश, सनी, शीलू समर, रामशरण, अंकित, सागर, महिला मण्डल अध्यक्ष गायत्री, रानी, लक्ष्मी, मनोरमा, ऊषा देवी, विभा, रचना, संगीता, स्मृता, डा० लोनी, आरती, रूपरानी, माधुरी, अंजना, प्रेमसुधा, पूनम, अलका, प्रमिला, प्रियंका, रेनू, सोनी, पुष्पलता रामलली, अनीता प्रजापति, उर्मिला आदि रहे वर वधु पक्ष से हजारों लोग मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालयों को मॉडल बनाने की तैयारी
अवकाश और त्योहारों के दिन भी कर्मचारियों-इंजीनियरों को ड्यूटी पर बुलाना अनुचित
मां ने शराब पीने से मना किया तो बेटा ट्रेन के आगे कूदा, मौत
चोरी की घटना का खुलासा शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
एडीजी जोन ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :