चोरी की घटना का खुलासा शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साउथ जोन डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में नौबस्ता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। थाना नौबस्ता प्रभारी बहादुर सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए शातिर अभियुक्त प्रियांशु सैनी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी गया इलेक्ट्रिक ऑटो भी बरामद कर लिया।बताया गया कि बीते दिन ग्राम भूरे पुरवा, चौकी आवास विकास क्षेत्र से एक इलेक्ट्रिक ऑटो चोरी हो गया था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की और महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़कर ऑटो बरामद कर लिया।इस सफल कार्रवाई में चौकी इंचार्ज आवास विकास शैलेंद्र सिंह राघव और कांस्टेबल रितिक सिंह की अहम भूमिका रही। नौबस्ता पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में संतोष है और स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई एक्शन की सराहना की!
|