होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालयों को मॉडल बनाने की तैयारी
 
कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालयों को मॉडल बनाने की तैयारी
Updated: 3/15/2026 7:57:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालयों को मॉडल बनाने की तैयारी 
-शहर के विभिन्न चिकित्सालय में मरीजों के लिए बढ़ाई जा रही सुविधाएं 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । प्रमुख सचिव, श्रम विभाग एवं निदेशिका, श्रम विभाग की नई पहल के तहत ईएसआईसी और ईएसआईएस  के बीच समन्वय बढ़ने से कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालयों एवं औषधालयों को मॉडल बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जहां एक ओर चिकित्सालय विकास समिति की ओर से कर्मचारी राज्य बीमा चेस्ट चिकित्सालय आजाद नगर कानपुर और सात औषधालयों में बीमांकितों एवं उनके परिवारीजनों के लिए एआरएम सुविधाएँ बढ़ाई जा रही हैं वहीं, दूसरी ओर चिकित्सालय विकास समिति के इंप्रूवमेंट फंड से कर्मचारी राज्य बीमा चेस्ट चिकित्सालय आजाद नगर कानपुर और नौ औषधालयों में नए उपकरण क्रय करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है l शुक्रवार को आजाद नगर स्थित चेस्ट हास्पिटल में आयोजित बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व चिकित्सालय विकास समिति की अध्यक्षा डॉ. डिम्पल सोनी ने बताया कि चिकित्सालय में प्लास्टर,  पेंट, पुट्टी का काम करवाया गया है साथ ही बिजली की व्यवस्था और सुदृढ़ की गई है। नवाबगंज, उन्नाव, सीतापुर, जाजमऊ, चौबेपुर और रायबरेली औषधालयों एवं कपूरथला ब्रांच ऑफिस में वार्षिक मरम्मत और रखरखाव का कार्य करवाया गया है l यह सभी संस्थान पहले की अपेक्षा अब ज्यादा सुंदर साफ- सुथरे और हाइजीनिक हो गए हैं, इससे यहां आने वाले बीमांकितों एवं उनके परिवारजनों को उत्तम चिकित्सा सेवा का लाभ मिलना शुरू हो गया है।  
चिकित्सालय विकास समिति के इम्प्रूवमेंट फंड से आजाद नगर चिकित्सालय में भर्ती रोगियों के लिए वार्ड में बिजली की व्यवस्था हेतु इनवर्टर बैटरी और चिकित्सालय की पाकशाला में बेहतर खाना बनाने हेतु इनवर्टर-बैटरी की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त मरीजों के साफ पानी पीने के लिए आर.ओ. की व्यवस्था की गई है। रोगियों के हीमोग्लोबिन नापने की मशीन, श्वास रोगियों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, भर्ती मरीजों के कपड़े धोने हेतु वाशिंग मशीन की भी व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त सभी औषधालयों के लिए बायोमेट्रिक मशीन की भी व्यवस्था, वाटर प्यूरीफायर विद वाटर कूलर और आधुनिक उपकरण जैसे इनफैंटोमीटर, स्टेडियोमीटर, नी हैमर, कंप्यूटर, मरीजों के बैठने के लिए थ्री सीटर बेंच, एसी कूलर इत्यादि के क्रय की प्रक्रिया शुरू हो गई है निकट भविष्य में बीमांकतों को इन सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अवकाश और त्योहारों के दिन भी कर्मचारियों-इंजीनियरों को ड्यूटी पर बुलाना अनुचित
मां ने शराब पीने से मना किया तो बेटा ट्रेन के आगे कूदा, मौत
चोरी की घटना का खुलासा शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
सिया रघुबर लोचन कमल नयन को पहनाओं वरमाला की धुन पर 18 जोड़े हुए एक दूजे के लिए
एडीजी जोन ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :