बारात का डीजे डांस बना सिरफुटव्वल आधा दर्जन घायल |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l मुख्यालय में डीजे में डांस के दौरान बारातियों में जमकर चले लात घुसे इसके बाद आधे घंटे मे जमकर हुई पत्थर बाजी। इस पत्थर बाजी के चलते दुकान पर सामान ले रहे स्थानीय निवासी के सर में पत्थर लगा जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। इसके साथ ही और भी आधा दर्जन से लोग ज्यादा घायल हो गए। सदर कोतवाली पर किसी भी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को रात्रि लगभग मुख्यालय के 12:15 बजे पूजा गेस्ट हाउस, मोहल्ला अमन शहीद सदर कोतवाली में नितेश निषाद पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम अमिरता सदर कोतवाली जनपद हमीरपुर की बारात आई थी। उक्त बारात का विवाह रोशनी निषाद पुत्री स्वर्गीय राजेंद्र निषाद निवासी मोहल्ला कजियाना सदर कोतवाली के साथ होना था। इसी दौरान कुछ बारातियों के बीच आपसी वाद-विवाद हो गया, जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं। संबंधित व्यक्तियों द्वारा अपना-अपना उपचार करा लिया गया। वैवाहिक कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हो गया।
तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।