महर्षि कश्यप जागृति सेवा समिति की बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई महिर्षि कश्यप जागृति सेवा समिति की हुई बैठक
जिसमें अध्यक्ष दीनानाथ कश्यप की अध्यक्षता में पदाधिकारी व कश्यप समाज के वुद्धिजीवी लोगो की वैठक हुई जिसमे समाज को एक करना शिक्षित करना व गरीव कन्याओ की शादी कराने की चर्चा हुई साथ में पांच अप्रैल को महर्षि कश्यप जयंती को हर बर्ष की तरह मनाने को लेकर चर्चा हुई जिसमे कश्यप समाज के सभी युवा व बुजुर्गो ने अपना अपना सहयोग देने की बात कही।समिति के जिला अध्यक्ष दीनानाथ कश्यप मास्टर साहब ने समाज को शिक्षित होने व नशे से युवाओं को दूर रखने की सलाह दी। उपाध्यक्ष राकेश कश्यप ने समिति किन-किन बिंदुओं पर कार्य कर सकती है विस्तार से एक-एक के बारे में सभी को जानकारी दें। कोषाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपने अनुभव से समिति को किस तरह से चलाया जा सकता है विस्तार से बताया। लीलाधर कश्यप ने तन मन धन से समाज के साथ खड़े होने की बात कही। महेश कुमार कश्यप मास्टर साहब ने समाज को एक करने की रणनीति के बारे में बताया। नत्थू लाल कश्यप ने समाज को अब अपने हक के लिए खड़े होने की बात कही। युवा नितिन कश्यप ने समाज को शिक्षित होने की बात कही।मौके पर रहे विकास सिंह कश्यप रामदास कश्यप महेन्द्र कश्यप आदित्य,कश्यप,सुन्दर लाल कश्यप ,दीपक कश्यप ,वावू राम कश्यप ओपी कश्यप ,पूर्व प्रधान सुखलाल कश्यप,प्रधान ओमकार कश्यप ,पूर्व प्रधान संजय कश्यप बुद्धसेन कश्यप नन्हें लाल कश्यप एडवोकेट घनश्याम कश्यप, एडवोकेट राजेन्द्र कश्यप, जीतू कश्यप ,करन कश्यप, अमित कश्यप भारी संख्या में युवा व बुजुर्ग सभी सम्मानित लोग मौजूद रहे ।