पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम और कोषागार का किया निरीक्षण |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (एसआई) लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में स्थापित कंट्रोल रूम और कोषागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में कराई जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।