कचहरी परिसर में लटकता मिला मुंशी का शव
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। कचहरी परिसर में रविवार देर रात मुंशी ने फंदा लगाकर जान दे दी। वकील के चेंबर के बाहर रेलिंग से शव लटकता देख दुकानदार ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को उतार कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।हरबंश मोहाल दानाखोरी निवासी आदित्य विक्रम शर्मा (39) अधिवक्ता मयंक गोयल के यहां 15 साल से मुंशी थे। बड़े भाई अभिजीत विक्रम ने बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे आदित्य कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकले थे, इसके बाद घर नहीं लौटे। रात करीब 11:15 बजे के पास कचहरी परिसर में चाय का होटल चलाने वाले युवक ने शव फंदे से लटकता देख कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस आदित्य को फंदे से उतार कर उर्सला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि परिजन आत्महत्या का स्पष्ट कारण नहीं बता सके है, मामले की जांच की जा रही है।
|