होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  महिला सशक्तिकरण एवं साइबर क्राइम विषय पर दिए टिप्स
 
महिला सशक्तिकरण एवं साइबर क्राइम विषय पर दिए टिप्स
Updated: 3/16/2026 11:23:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

महिला सशक्तिकरण एवं साइबर क्राइम विषय पर दिए टिप्स 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवें दिन विभिन्न शैक्षणिक और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम शैक्षणिक सत्र में डॉ. सर्वेश कुमार ने रासायनिक पदार्थों के अत्यधिक उपयोग से पारिस्थितिकी तंत्र पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का अनियंत्रित प्रयोग मिट्टी, जल और जैव विविधता को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए किसानों और विद्यार्थियों को इसके प्रति सजग रहना चाहिए। इसके बाद डॉ. उमा नाथ शुक्ला  ने प्राकृतिक खेती विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती के लाभों के बारे में बताते हुए इसे अपने घर के खेतों में अपनाने और आसपास के किसानों तक इसका प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात डॉ. वी.के. त्रिपाठी, अधिष्ठाता, उद्यान महाविद्यालय कानपुर ने नर्सरी प्रबंधन विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने पौध उत्पादन, पौध संरक्षण तथा नर्सरी के वैज्ञानिक प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित एक कार्यक्रम में सब-इंस्पेक्टर  शिवानी यादव ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए। इस अवसर पर सब-इंस्पेक्टर किशन ने बढ़ते साइबर अपराधों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को बताया कि आजकल ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग और संदिग्ध लिंक के माध्यम से धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों इरम फातिमा, अनुज वर्मा, अभिषेक, हर्ष श्रीवास्तव, मोहम्मद साबान, शिवम सिंह, अमित, प्रथम तिवारी, ज्योति यादव और प्रज्ञा श्रीवास्तव ने विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए और शिविर के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार  ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. संघमित्रा मोहापात्रा  ने किया। इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार, डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. विकास सिंह, डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ. सोमेंद्र वर्मा और डॉ. अमन मिश्रा सहित कई शिक्षक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज सेवा और जागरूकता के कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सीडीओ ने शहरी क्षेत्रों में भूजल संरक्षण एवं संवर्धन पर दिया जोर
अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने पुलिस ऑफिस सभागार में की समीक्षा बैठक
राजाराम हत्याकांड: हत्या के मुख्य साजिशकर्ताओं के चेहरे बेनकाब कर जल्द से जल्द गिरफ्तार हो
अवसाद से क्षुब्द महिला ने फांसी लगाकर दी जान
कचहरी परिसर में लटकता मिला मुंशी का शव
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :