अवसाद से क्षुब्द महिला ने फांसी लगाकर दी जान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कल्याणपुर आवास विकास-3 में रहने वाली 50 वर्षीय महिला उर्मिला अवसाद से परेशान और दो साल पहले बेटे के सुसाइड के दर्द के बाद अब माँ ने दी आत्महत्या कर जान! कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास-3 में सोमवार को 50 वर्षीय उर्मिला नाम की महिला ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि उर्मिला काफी समय से अवसाद और मानसिक तनाव से जूझ रही थीं। परिजनों के अनुसार करीब दो वर्ष पहले उनके बेटे ने भी खुदकुशी कर ली थी, जिसके बाद से वह गहरे सदमे में रहती थीं।सोमवार को जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो महिला फंदे से लटकी मिलीं। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है।
|