राजाराम हत्याकांड: हत्या के मुख्य साजिशकर्ताओं के चेहरे बेनकाब कर जल्द से जल्द गिरफ्तार हो
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। राजाराम वर्मा की 22 दिसंबर 2021 को घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके संबंध में मु अ सं 254/2021 धारा 302, 120बी आईपीसी थाना नवाबगंज मेरे द्वारा पंजीकृत कराया गया था। हत्या एनआरआई सिटी मैनावती मार्ग स्थित करोडो रूपये की बेशकीमती कृषि भूमि के लिए सफेदपोश धनबल, राजनैतिक पहुंच वाले व्यक्तियों ने षडयन्त्र रच कर भाड़े के शूटरों से करवाई गई थी। तत्कालीन नवाबगंज थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी (बर्खास्त) के द्वारा बतौर विवेचक सफेदपोश मुख्य षडयंत्रकारियों को बचाते हुए चार व्यक्तियों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया गया था। यह बात नरेन्द्र देव पुत्र स्व० राजाराम वर्मा ने ध्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अपनी व अपने परिवार की जान की परवाह न करते हुए अपने पिता की हत्या के असली षडयंत्रकारियों को सामने लाने के लिए संघर्षरत हूं। मेरे द्वारा समय-समय पर पूर्व में अग्रिम विवेचना के संबंध में पुलिस अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिए गए थे, किन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। मैंने पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासन और मुख्यमंत्री योगी से अनुरोध कर रहा हूं कि मेरे स्व० पिता राजाराम वर्मा हत्याकांड की निष्पक्ष अग्रिम विवेचना करवाई जाये और तत्काल सफेदपोश हत्या के मुख्य साजिशकर्ताओं के चेहरे बेनकाब कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
|