अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने पुलिस ऑफिस सभागार में की समीक्षा बैठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डा.विपिन टाडा ने पुलिस ऑफिस सभागार में की समीक्षा। बैठक में डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार सहित जनपद के सभी जोनों के यातायात निरीक्षक,सेक्टर प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे बैठक के दौरान बड़ा चौराहा, गुटैया तिराहा, हेलट हॉस्पिटल मार्ग, रामादेवी चौराहा, टाटमिल चौराहा,कल्याणपुर क्रॉसिंग, डिप्टी पड़ाव,बांसमंडी, बारादेवी चौराहा, विजय नगर चौराहा,नौबस्ता चौराहा, बर्रा बाई पास व रावतपुर तिराहा जैसे महत्वपूर्ण यातायात बिंदुओं पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए सेक्टर प्रभारियों से सुझाव प्राप्त किए गए निर्देशित किया, रात्रि में भी यातायात उपकरणों व उपलब्ध संसाधनों का समुचित एवं प्रभावी प्रयोग सुनिश्चित किया जाए इसके अलावा आईसीसीसी प्रभारी को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए यातायात निरीक्षकों व सेक्टर प्रभारियों को निर्देशित किया गया, मोटर वाहन अधिनियम( एम वी एक्ट) के अंतर्गत यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही नियमित रूप से की जाए साथ ही डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के मद्देनज़र कंपनी बाग चौराहा, मर्चेंट चैंबर चौराहा,बड़ा चौराहा व परेड चौराहा का भौतिक निरीक्षण किया। और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया कानपुर नगर में स्थित राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बनाई गई कार्य योजना के तहत एनएच-34 पर 8 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यटूी लगायी गयी प्रत्येक 20 किलोमीटर पर इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गई है। ताकि तेज़ गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रवर्तन कार्यवाही अमल में लाई जा सके 14 मार्च 2026 को एनएच 34 पर 3 ट्रक, 01 बस व 26 चार पहिया/दो पहिया कुल 30 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया एन एच 19 पर 3 ट्रक, 08 बस व 103 दो पहिया/ चार पहिया कुल 114 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान किया गया 14 फरवरी को कुल 1564 वाहनों का चालान किया गया साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।जैसे रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें ओवरटेक हमेशा दाहिने से करें यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें शराब पीकर वाहन न चलायें डीसीपी ट्रैफिक ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि यातायात के नियमों का पालन करें। किसी भी असुविधा की स्थित में निम्न नंबरों पर संपर्क करें टैफिक कंट्रोल रूम - 9305104340
ट्रैफिक हेल्प लाइन नंबर - 9305104387