साध्वी निरंजन ज्योति बनी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष भाजपाइयों ने जताया हर्ष |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा से उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। मूल रूप से सुमेरपुर ब्लाक के पत्योरा गांव की रहने वाली साध्वी निरंजन ज्योति वर्ष 2012 में हमीरपुर विधानसभा से भाजपा की विधायक चुनी गई थी। साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर से सांसद बनने के साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री बनी। इस दौरान साध्वी निरंजन ज्योति जितनी राजनीतिक रूप से सशक्त हुई उतनी ही धार्मिक रूप से उनके पद में बढ़ोतरी होती गई। उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई। अब केंद्र सरकार ने साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया है। इस नियुक्ति पर भाजपाइयों में हर्ष की लहर है।साध्वी निरंजन ज्योति के पैतृक गांव में भी खुशी का माहौल है।