सपा विधायक के जन्म दिन पर लोकसभा सांसद बनने की शुभेच्छा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल की असमोली विधानसभा वासियों के लिए कुछ खास ही रहा। बुधवार को असमौली विधानसभा से लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी की लोकप्रिय युवा विधायक पिंकी यादव का 45 वा जन्म दिवस था। उनके जन्म दिवस पर उनके गांव फरीदपुर खुशहाल स्थित निवास पर शुभकामना और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। असमौलीवासियों ने अपनी लोकप्रिय जनसेवक विधायक पिंकी यादव को जन्मदिवस पर ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ खूब सारा आशीर्वाद दिया और लंबी आयु की कामना के साथ फरवरी 2027 में संभावित विधानसभा चुनाव में भारी मतों से चौथी बार जिताने का संकल्प लिया। वहीं प्रदेश के जनपद कानपुर नगर में स्थित आयुध उपस्कर निर्माणी से किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई ने साथियों संग उन्हें जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित करी। इस अवसर पर महामंत्री समीर बाजपेई ने कहा कि विधायक पिंकी यादव की गिनती एक अच्छे और ईमानदार जनप्रतिनिधि के रूप में होती है। वे जनसमस्याओं के निराकरण और अपनी विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहती हैं और अपनी विधानसभा को पूरे प्रदेश में एक आदर्श विधानसभा बनाने के लिए लगातार संघर्षरत हैं। क्षेत्र की समस्याओं को पूरी बेबाकी से विधानसभा में उठाती हैं। उनकी साफ सुथरी छवि और बेबाक कार्यशैली ही उन्हें लोकप्रिय और महान बनाती हैं। उनकी जितनी भी तारीफ की जाए, वो कम ही होगी। महामंत्री समीर बाजपेई ने उनके निकट भविष्य में लोकसभा सांसद बनने के लिए शुभेच्छा भी व्यक्त की। जिससे वे संसद में आयुध निर्माणियों के निगमीकरण के विरोध में और पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर सकें। जिस पर विधायक पिंकी यादव ने महामंत्री समीर बाजपेई से कहा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं उतनी महान नहीं हूँ। जितना आपने बार-बार कहा। मैं आयुध निर्माणियों के निगमीकरण के मामले में अभी तक आपकी कोई मदद नहीं कर पाई।
इसके बावजूद, आप हमेशा मुझे सम्मान और आशीर्वाद देते हैं। जिसके लिए आपका बहुत- बहुत धन्यवाद। इस दौरान मुख्य रूप से किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई, कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष नरेश तिवारी, संयुक्त मंत्री ब्रजेश तिवारी, राजकुमार गौतम, मिथिलेश प्रसाद, मोहित कुमार,रोहित तिवारी, एलपीसी सदस्य नीरज सिंह,रंजीत राणा, विजय पाल, अनुराग अग्निहोत्री, ऋषि महेश्वरी, हरीचंद्र आदि रहे।