सभासद प्रतिनिधि द्वारा छात्र छात्राओं को बांटे गए अंकपत्र |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l सरस्वती ज्ञान मंदिर जमुना घाट में सोमवार को सत्र 2025/26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं सम्मान समारोह धूम धाम से आयोजित किया गया कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद हमीरपुर सभासद प्रतिनिधि जसवंत निषाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने छात्र छात्राओं को अंकपत्र एवं पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साह वर्धन किया मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए बहुमूल्य विचार साझा किए l उन्होंने कहा कि जीवन में "बिना लक्ष्य के जीने वाले इंसान की जिंदगी कहा अमीर होती है ,जब मिल जाती है सफलता तो नाम ही सबसे बड़ी जागीर होती है " जो बच्चा कम उम्र में किताबों के साथ संघर्ष करना सीख लेते है उन्हें जीवन में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने की अपील की कार्यकम में दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य जगत पाल मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया l प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुवे उन्हें कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी l समारोह में विद्यालय परिवार प्रभात सर , प्रियांशी ,अल्तमश , कांति , निधि , खुशबू अभिभावक एवं छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे l