चालक संघ ने ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के खिलाफ महापौर को सौंपा ज्ञापन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भारतीय मजदूर संघ के आवाहन पर भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधि मंण्डल उत्तर प्रदेश संयुक्त वाहन चालक कर्मचारी संघ के नेतृत्व में निगम के अधिकारियों द्वारा ई-टेंडरिंग के माध्यम से पुनः आमंत्रित किये गये निविदा जिसके खुलने की तिथि दिनांक 17,24 व 30 अप्रैल 2026 को निहित किया गया है उसे एक गंम्भीर विषय बताया तथा शासनादेश का खुला उल्लंघन की बात कह उसे तत्काल निरस्त कराये जाने के सम्बन्ध में महापौर से मिलकर ज्ञापन दिया। साथ ही कानपुर नगर निगम में वर्षो से कार्य कर रहे समस्त आउटसोर्सिंग श्रमिको को केवल जैम पोर्टल के माध्यम से किये जाने का आग्रह किया गया। उत्तर प्रदेश संयुक्त वाहन चालक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि महापौर द्वारा इस गंभीर विषय को यथाशीघ्र समाधान कराये जाने का आश्वासन दिया गया। ज्ञापन देने में भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री अनिल उपाध्याय, श्रीकान्त अवस्थी, संजय सिंह, प्रदीप राय साथ संम्बद्ध यूनियन के महामंत्री अखिलेश सिंह, प्रभात कुमार, जगदीश मौर्य आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
|