होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  कानपुर में पीएनजी गैस कनेक्शन विस्तार पर बैठक, उपभोक्ताओं को तेजी से कनेक्शन देने के निर्देश
 
कानपुर में पीएनजी गैस कनेक्शन विस्तार पर बैठक, उपभोक्ताओं को तेजी से कनेक्शन देने के निर्देश
Updated: 4/16/2026 11:48:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कानपुर में पीएनजी गैस कनेक्शन विस्तार पर बैठक, उपभोक्ताओं को तेजी से कनेक्शन देने के निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में जनपद कानपुर नगर में पीएनजी गैस कनेक्शनों के विस्तार के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, पीएनजी गैस कंपनियों के प्रतिनिधि, गैस डिस्ट्रीब्यूटर, व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा होटल एवं बैंक्वेट हॉल संचालक उपस्थित रहे।
बैठक में पीएनजी गैस कंपनियों द्वारा जनपद में गैस पाइपलाइन विस्तार एवं उपभोक्ताओं को कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
सीयूजीएल के सीनियर मैनेजर ने अवगत कराया कि रामादेवी से कल्याणपुर तक गैस पाइपलाइन नेटवर्क स्थापित है। वर्तमान में 1,31,000 घरेलू, 460 वाणिज्यिक तथा 152 औद्योगिक कनेक्शन संचालित हैं। प्रति सप्ताह लगभग 350 से 400 घरेलू, 7 से 11 वाणिज्यिक तथा 1 औद्योगिक कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। उपभोक्ता अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जूही एवं लखनपुर स्थित कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। वाणिज्यिक कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन www.cugl.co.in के माध्यम से किया जा सकता है। पंजीकरण शुल्क 3000 रुपये निर्धारित है। पाइपलाइन उपलब्ध होने पर 10 दिन तथा अन्यथा 30 से 45 दिनों में कनेक्शन प्रदान किया जाता है।
आईजीएल के जीए हेड ने बताया कि रूमा से फतेहपुर तक लगभग 750 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। वर्तमान में 7667 घरेलू, 25 वाणिज्यिक एवं 5 औद्योगिक कनेक्शन संचालित हैं। प्रति सप्ताह लगभग 20 घरेलू, 1 वाणिज्यिक एवं 1 औद्योगिक कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। उपभोक्ता रूमा स्थित पीएनजी स्टेशन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं तथा www.iglonline.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
होटल, रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट हॉल के लिए आवश्यक अभिलेखों में जीएसटी, फूड लाइसेंस, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड शामिल हैं।
बैठक में उपस्थित होटल एवं बैंक्वेट हॉल संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में पीएनजी गैस कनेक्शन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सीयूजीएल एवं आईजीएल के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने कार्यालयों में कॉल सेंटर स्थापित करें तथा मानव संसाधन बढ़ाएं, ताकि आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कर उपभोक्ताओं को समयबद्ध कनेक्शन उपलब्ध कराया जा सके।
इसके अतिरिक्त होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों से अपेक्षा की गई कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर पाइपलाइन उपलब्धता के आधार पर संभावित उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर संबंधित कंपनियों को उपलब्ध कराएं। किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला पूर्ति अधिकारी अथवा अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) को सूचित करने के निर्देश दिए गए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कानपुर में RAMP के तहत स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन मीट व कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
विवि में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव अभिव्यक्ति 2026
कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान कराए जाने के लिए निदेशक तकनीकी केस्को को सौंपा ज्ञापन
दस सूत्रीय मांगों के समर्थन में किया विरोध प्रदर्शन
गर्मी का ‘महा-रिकॉर्ड’ टूटने के आसार, 40 डिग्री पार होगा पारा; बारिश होगी अनियमित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :