विवि में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव अभिव्यक्ति 2026
- महिला सशक्तिकरण' की विशेष थीम पर आधारित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के सेवा उद्यान' में स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव 'अभिव्यक्ति 2026' इस बार 'महिला सशक्तिकरण' की विशेष थीम पर आधारित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक और विशिष्ट अतिथि प्रति-कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा अतिथियों का स्वागत डॉ. किरण झा ( निदेशक, एसएएचएसएस), डॉ. अमित मिश्रा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मनु सोमानी द्वारा प्रस्तुत मनमोहक 'गणेश वंदना' से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष प्रस्तुति 'नव- औरा (नव ओरा) दी गई, जिसने अपनी कलात्मकता और ऊर्जा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. वंदना पाठक ने विवि के बदलते स्वरूप की सराहना करते हुए एक महत्वपूर्ण तथ्य रेखांकित किया। उन्होंने गौरव के साथ कहा कि आज विश्वविद्यालय के अधिकांश विभागों की कमान महिलाओं के हाथों में है, जो विभागाध्यक्ष और डीन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। वहीं, प्रति-कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने गौरव के साथ कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएँ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं प्रोफेसर संदीप कुमार सिंह (निदेशक, आईक्वेक), डॉ. मानस उपाध्याय (सहायक निदेशक) ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा, डॉ. प्रशांत, डॉ. प्रियंका शुक्ला, (विभागाध्यक्ष, चिकित्सा मनोविज्ञान) डॉ. अंशु सिंह, डॉ. एस.पी. वर्मा, डॉ. पवन गुप्ता समेत समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।