कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान कराए जाने के लिए निदेशक तकनीकी केस्को को सौंपा ज्ञापन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ द्वारा बिजली कर्मचारियों की समस्याओं और उनके उत्पीड़न के विरोध में चल रहे आंदोलन के दूसरे चरण में आज यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड को संबोधित ज्ञापन केस्को निदेशक तकनीकी को सौंपा। संगठन के महामंत्री बी के अवस्थी ने केस्को में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों का प्रमोशन विगत काफी समय से ना किए जाने, मृतक आश्रित नियुक्ति में चतुर्थ श्रेणी की भर्ती ना किए जाने, कई वर्षों से बोनस का भुगतान ना किए जाने, वर्टिकल के उपरांत कर्मचारियों के आएदिन दूर दूर ट्रांसफर किए जाने संविदा कर्मचारियों की अनुचित तरीके से छटनी किए जाने के सम्बन्ध में निदेशक तकनीकी को अवगत कराया। बिजली कर्मचारियों के नेता एवं संगठन के उप महामंत्री गौरव दीक्षित ने सब स्टेशनों पर कार्यरत एसएसओ कर्मचारियों की संख्या में कमी करने तथा सब स्टेशनों पर हेल्परों की तैनाती ना किए जाने , संविदा कर्मचारियों की गैंग में लगातार कमी किए जाने व एस एस ओ कर्मचारियों को बिना किसी रेस्ट के कार्य कराए जाने तथा कर्मचारियों को अवकाश के दिनों में भी कार्य के लिए बुलाया जा रहा है जिसके लिए उन्हें ना तो अवकाश दिया जाता है और न ही अतिरिक्त वेतन ही दिया जाता है। संगठन पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान वार्ता के माध्यम से ना किए जाने पर केंद्रीय कमेटी द्वारा आंदोलन के आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा। ज्ञापन के दौरान काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
|