होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  कानपुर में RAMP के तहत स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन मीट व कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
 
कानपुर में RAMP के तहत स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन मीट व कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Updated: 4/16/2026 11:51:00 PM By Reporter- Mohd Kamil

कानपुर में RAMP के तहत स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन मीट व कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।एमएसएमई सेक्टर में कौशल विकास को बढ़ावा देने एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि के उद्देश्य से RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) कार्यक्रम के अंतर्गत MSME टेक्नोलॉजी सेंटर, फजलगंज, कानपुर में स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन मीट का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के. विजेंद्र पांडियन (आईएएस) ने की, जबकि सह-अध्यक्षता प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम रोहित आनंद (आईएएस) द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य अभियंता, यूपीएसआईसी प्रभात बाजपेई एवं उप आयुक्त उद्योग, कानपुर अंजनीश प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय से निदेशक, एमएसएमई-डीएफओ कानपुर वी. के. वर्मा (आईईडीएस) तथा संयुक्त निदेशक अजय बाजपेई (आईईडीएस) के साथ रोजगार कार्यालय कानपुर एवं विभिन्न औद्योगिक संगठनों जैसे फैसिलिटेशन ऑफ इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन, प्रांतीय उद्योग संघ, लघु उद्योग भारती एवं इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, कानपुर के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त निदेशक अजय बाजपेई के स्वागत एवं परिचयात्मक संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में प्रबंध निदेशक रोहित आनंद (आईएएस) ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र के कार्यबल को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना है। उन्होंने बताया कि उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप भविष्य में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा।
RAMP कार्यक्रम के अंतर्गत MSME टेक्नोलॉजी सेंटर, कानपुर में CNC Milling Programming एवं Operation, Inspection and Quality Control, Creo (CAD/CAM Software) तथा AutoCAD के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों पर 90 से 96 प्रतिशत तक सरकारी सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे प्रशिक्षण अत्यंत किफायती होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि प्रशिक्षण 15 मई 2026 से प्रारंभ होगा। सीमित सीटों पर प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
इस अवसर पर आयुक्त के. विजेंद्र पांडियन (आईएएस) ने कहा कि MSME टेक्नोलॉजी सेंटर उद्योगों के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है, जहां उद्यमी अपने कार्यबल को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ उत्पादन कार्य भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह केंद्र नो प्रॉफिट, नो लॉस के आधार पर संचालित होता है।
औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में आधुनिक मशीनरी एवं उन्नत तकनीकों से संबंधित और प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का सुझाव दिया। बैठक में कानपुर के एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी उन्नयन एवं उत्पादन वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का समापन एमएसएमई क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने एवं सतत विकास सुनिश्चित करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कानपुर में पीएनजी गैस कनेक्शन विस्तार पर बैठक, उपभोक्ताओं को तेजी से कनेक्शन देने के निर्देश
विवि में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव अभिव्यक्ति 2026
कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान कराए जाने के लिए निदेशक तकनीकी केस्को को सौंपा ज्ञापन
दस सूत्रीय मांगों के समर्थन में किया विरोध प्रदर्शन
गर्मी का ‘महा-रिकॉर्ड’ टूटने के आसार, 40 डिग्री पार होगा पारा; बारिश होगी अनियमित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :