दस सूत्रीय मांगों के समर्थन में किया विरोध प्रदर्शन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सर्किल की संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा केंद्रीय संयुक्त संघर्ष समिति, नई दिल्ली के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सर्किल के सभी कार्यालयों के अलावा कानपुर मुख्यालय में भी दस सूत्रीय मांगों के समर्थन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मध्यावकाश में सफलतापूर्वक विरोध प्रदर्शन सभा में पास अध्यक्ष केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को संबोधित संकल्प पत्र को प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अर्पना करन मैडम को अग्रसारित करने हेतु दिया गया. विरोध प्रदर्शन आज 16 अप्रैल से लेकर 13 मई तक मध्या अवकाश प्रदर्शन. धरना, वॉकआउट, एवं हड़ताल प्रस्तावित है..
कानपुर मुख्यालय स्थित आयकर भवन प्रांगण, सिविल लाइंस में विरोध प्रदर्शन को आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के महासचिव काम० राघवेन्द्र सिंह एवं आयकर कर्मचारी महासंघ के महासचिव काम० सुनील कुमार ने निम्न दस मांगों के समर्थन में मुख्य संबोधन किया। मांगों का चार्टर कैडर रिव्यू एवं पुनर्गठन प्रक्रिया को तत्काल अंतिम रूप दिया जाए | वर्ष 2014 बैच तथा उसके बाद के अधिकारियों द्वारा झेली जा रही समस्याओं का समाधान किया जाए। आयकर अधिकारियों के लिए 01 जनवरी 2014 से ऑल इंडिया इंटर-से वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप दिया जाए। भारतीय राजस्व सेवा के भर्ती नियमों में संशोधन किया जाए। इस मौके पर शांति भूषण मिश्रा, शिवेंद्र श्रीवास्तव, नवनीत शुक्ला, वैभव सचान, शरद अग्रवाल विवेक दीक्षित आदि रहे |