लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कथित धर्मांतरण, लव जिहाद और लैंड जिहाद के विरोध में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रांतीय मंत्री पोरवाल ने कहा इन मुद्दों को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। हिंदू समाज को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा समाज में इस तरह की घटनाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं ने हाल में एक मल्टीनेशनल कंपनी में सामने आए कथित धर्मांतरण के मामले का जिक्र किया और इसे संगठित गतिविधि बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा शहर भी ऐसे मामलों से अछूता नहीं है। समय-समय पर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। उन्होंने दावा किया कि युवतियों को दोस्ती के जरिए निशाना बनाए जाने के मामले सामने आते हैं, जिसके प्रति समाज को जागरूक करना जरूरी है। वे आने वाले समय में शहर के अलग-अलग इलाकों में जनजागरूकता अभियान चलाएंगे। इसके तहत लोगों को अपनी संस्कृति, सामाजिक सतर्कता और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।