भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव १९ को
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भगवान परशुराम सर्वकल्याण सेवा समिति 19 अप्रैल रविवार को परशुराम वाटिका आर्यनगर में उत्साहपूर्वक मनायेगी। संस्था के उपाध्यक्ष डा वीएन आचार्य ने बताया प्रातः भगवान परशुराम का अभिषेक आचार्य ओंकार नाथ शास्त्री व आचार्य अवधेश द्विवेदी द्वारा किया जायेगा। भोग आरती उपरान्त सामूहिक भण्डारा होगा।
समिति के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि सायं सर्वप्रथम 100 सन्तो का आगमन होगा। 500 की संख्या में विभिन्न वेद विद्यालय से छात्र और विद्यालय के प्राचार्य व आचार्य प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष सामूहिक यज्ञोपवीत करायेंगे। कार्यक्रम संयोजक अजय शर्मा ने बताया कि प्रख्यात परशुराम अभिनेता आशीष अवस्थी विराजमान रहेगें।कार्यकम सहसंयोजक सुखदेव शुक्ल ने बताया कि महर्षि भारद्वाज वैदिक गुरुकुल आश्रम, महाकालेश्वर तपोभूमि गुरुकुल वैदिक संस्थान, मातृछाया गुरूकुलम, सिद्ध श्रीबाला वेद विद्यालय, महर्षि वेदव्यास अन्र्तराष्ट्रीय गुरुकुलम विद्यापीठ, नेत्रपाल गुरूकुल, महर्षि भारद्वाज गुरुकुल. नारायण गुरुकुलम, कानपुर अन्ध विद्यालय, रामकृष्ण वेदविद्यापीठ, हनुमत गुरुकुल प्राथमिक आश्रम ज्योतिष शोध संस्थान, व राधाकृष्ण वेदविद्यालय के विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ ही सन्तो वेदपाठी ब्राम्हणों एवं भागवताचार्यों का सम्मान किया जायेगा। कार्यकम मंत्री ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रमों में फूलो की होली आचार्य डा रामविलास चतुर्वेदी, अन्र्तराष्ट्रीय प्रवक्ता वृन्दावन द्वारा व मुख्य वक्ता के रूप में जुगल किशोर तिवारी रहेगें। डा नीलम त्रिवेदी, प्रेमचन्द्र शुक्ल कार्यकम उपाध्यक्ष, अनिल मिश्र (बब्लू) आदि रहे।