होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  गैस एजेंसियों की लापरवाही पर डीएम सख्त, 3 दिन में बैकलॉग खत्म करने का अल्टीमेटम
 
गैस एजेंसियों की लापरवाही पर डीएम सख्त, 3 दिन में बैकलॉग खत्म करने का अल्टीमेटम
Updated: 4/22/2026 8:36:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

गैस एजेंसियों की लापरवाही पर डीएम सख्त, 3 दिन में बैकलॉग खत्म करने का अल्टीमेटम |
-दो एजेंसियों पर 11.18 लाख का जुर्माना, सुधार न होने पर एफआईआर के निर्देश |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कलेक्ट्रेट सभागार में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने साफ कहा कि उपभोक्ताओं को परेशान करने वाली किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि होम डिलीवरी बढ़ाकर अधिकतम 2 से 3 दिन के भीतर सभी लंबित आपूर्ति हर हाल में पूरी की जाए। समीक्षा में सामने आया कि कुछ गैस एजेंसियों पर भारी बैकलॉग के चलते उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ रहा है। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित एजेंसियों को तीन दिन के भीतर स्थिति सामान्य करने का अल्टीमेटम दिया। बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार सुभिता गैस एजेंसी पर 2102, भागवत गैस एजेंसी पर 3588 और मीरा गैस एजेंसी पर 2097 सिलेंडरों का बैकलॉग पाया गया। डीएम के निर्देश पर अब तक दो गैस एजेंसियों पर 11.18 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। भागवत गैस एजेंसी पर 4.68 लाख रुपये तथा सुमिता गैस एजेंसी पर 6.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि तय समयसीमा में सुधार न होने पर संबंधित एजेंसी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक गैस एजेंसी पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एक जिम्मेदार कर्मचारी उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज करेगा और उनका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करेगा। सभी शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित पूर्ति निरीक्षक को उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है। साथ ही सभी एजेंसियां प्रतिदिन का बैकलॉग तैयार कर जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराएं, जिससे प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है। बैठक में एडीएम सिविल सप्लाई राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड से डिविजनल एलपीजी सेल्स हेड मानवेन्द्र भटनागर एवं विक्रय अधिकारी (एलपीजी) ललित मोहन भट्ट तथा भूपेन्द्र चौटिया उपस्थित रहे। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड से क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश सोनवाने एवं विक्रय अधिकारी (एलपीजी) हिमांशु सिंह तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड से विक्रय अधिकारी (एलपीजी) दीपांकर पारिक ने भी बैठक में सहभागिता की

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड का खुलासा, 05 गिरफ्तार
कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की 22वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, यात्री सुविधाओं व संचालन सुधार पर जोर
परीक्षा केंद्रों का पुलिस उपायुक्त ने किया निरीक्षण
हीटवेव से निपटने की तैयारी तेज,अस्पतालों में कूल रूम और शहर में राहत इंतजाम के निर्देश
हाइवे सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का होगा गठन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :