आरपीएफ डीजी सोनाली मिश्र ने सेंट्रल का किया निरीक्षण, आउटर पर लूटपाट और चेन पुलिंग पर दिए सख्त निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आरपीएफ डीजी सोनाली मिश्र पहली बार कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची और उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। त्योहारों पर या फिर परीक्षा के दौरान भीड़भाड़ ज्यादा होने पर प्लेटफॉर्म पर लोड बढ़ जाता है। इसलिए स्टेशन के बाहर ऐसे व्यवस्था होगी, जिससे कि प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम हो और बाहर रुकने की व्यवस्था हो सके।
इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे, नॉर्थ रेलवे के आईजी, कमांडेंट और जिले के अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही पार्किंग, वेटिंग हॉल और सर्कुलुटिंग एरिया का निरीक्षण किया। डीजी बताया कि आउटर पर होने वाली लूट की घटनाओं को रोका जाएगा। चेन पुलिंग रोकने के लिए स्पेशल स्कॉट चलाया जाएगा। आईजी के नेतृत्व में टीम बनाई जाएगी।