होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  पानी बचाओ, कमाई बढ़ाओ, खेत तालाब योजना से किसानों को दोहरा फायदा
 
पानी बचाओ, कमाई बढ़ाओ, खेत तालाब योजना से किसानों को दोहरा फायदा
Updated: 4/22/2026 10:41:00 PM By Reporter- Mohd Kamil

पानी बचाओ, कमाई बढ़ाओ, खेत तालाब योजना से किसानों को दोहरा फायदा
*50% अनुदान पर ‘खेत तालाब’ योजना, वर्षा जल संचयन से बढ़ेगी किसानों की आय
*मछली पालन व जलीय खेती से आमदनी बढ़ाने का मौका, करे आवेदन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जनपद में वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से कृषि विभाग के भूमि संरक्षण अनुभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ घटक में खेत तालाब योजना संचालित की जा रही है। वर्ष 2026-27 के लिए जनपद को 14 खेत तालाबों का लक्ष्य मिला है, जिसमें 10 सामान्य वर्ग और 4 अनुसूचित जाति के किसानों के लिए निर्धारित हैं।
योजना के तहत 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा और 3 मीटर गहरा लघु खेत तालाब बनाया जाएगा, जिसकी लागत 1.05 लाख रुपये तय की गई है। इसमें किसानों को 50 प्रतिशत यानी 52,500 रुपये का अनुदान दो किस्तों में दिया जाएगा। पहली किस्त तालाब की खुदाई पूरी होने पर और दूसरी किस्त इनलेट व डिस्प्ले बोर्ड बनने के बाद सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
लाभार्थी किसानों के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली जैसे स्प्रिंकलर या ड्रिप सिस्टम लगवाना अनिवार्य किया गया है, जिस पर 80 से 90 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध है। साथ ही पंपसेट लगाने पर भी 50 प्रतिशत तक, अधिकतम 15 हजार रुपये का अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य होगी।
इच्छुक किसान कृषि विभाग की वेबसाइट 
https://agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के साथ 1000 रुपये की टोकन धनराशि जमा करनी होगी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। बुकिंग के 15 दिन के भीतर स्थलीय सत्यापन और 30 दिन के भीतर तालाब निर्माण पूर्ण करना होगा।
भूमि संरक्षण अधिकारी आर.पी. कुशवाहा ने बताया कि खेत तालाब के माध्यम से किसान वर्षा जल का संचयन कर भूगर्भ जल स्तर सुधार सकते हैं। इसके साथ ही मत्स्य पालन, सिंघाड़ा, मखाना जैसी जलीय खेती अपनाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों को स्वावलंबी बनाने और गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय या मोबाइल नंबर 9140672262 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नये जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई दिए निर्देश
दाम्पत्य संबंधी मामला सुलझा,शिवानी प्रशांत हुए एक दूजे के लिए
किसान फसल अवशेष को जलाने से करें परहेज़ उसे जुताई के जरिए मिट्टी में मिला दें |
विभिन्न थानों द्वारा जब्त किए गए मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण कराया गया
कड़ी धूप में घर से बाहर निकलने से करें परहेज़
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :