दाम्पत्य संबंधी मामला सुलझा,शिवानी प्रशांत हुए एक दूजे के लिए |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के तत्वावधान में संचालित मध्यस्थता केंद्र में दो महत्वपूर्ण वादों का आपसी बातचीत और सुलह के माध्यम से सफल निस्तारण किया गया। इसमें एक पारिवारिक विवाद तथा एक सिविल विवाद शामिल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाद संख्या 0-18471/2024 (शिवानी बनाम प्रशान्त), जो कि दाम्पत्य सम्बन्धी विवाद था, में नियुक्त मध्यस्थ अधिवक्ता महेश प्रसाद गुप्ता द्वारा दोनों पक्षों के मध्य प्रभावी वार्ता कराई गई। अधिवक्ता के प्रयासों के फलस्वरूप दोनों पक्ष आपसी सुलह हेतु सहमत हुए और मामले का सुखद निस्तारण हुआ।
इसी क्रम में, एक अन्य वाद संख्या 0-139/2024 (राम खिलावन बनाम रामगोपाल), जो कि सिविल प्रकृति का विवाद था, में नियुक्त मध्यस्थ अधिवक्ता मुनीन्द्र कुमार द्वारा दोनों पक्षों से संवाद स्थापित कर सुलह कराई गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर की सचिव वन्दना अग्रवाल ने दोनों पक्षों को सुखद भविष्य की बधाई दी। उन्होंने मामलों के निस्तारण में नियुक्त मध्यस्थ अधिवक्ताओं के कार्य की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने विवादों के त्वरित और स्थायी समाधान के लिए मध्यस्थता केंद्र का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।