नये जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई दिए निर्देश |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। नवागत जिलाधिकारी अभिषेक गोयल द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पहली बार जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्नक्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर भूमि विवाद,राजस्व संबंधी प्रकरण, पेंशन, आवास,विद्युत एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होजिलाधिकारी गोयल ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए और लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाया जाए।
जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।